सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति सुनील कुमार द्वारा तिरंगा फहराया गया। विश्वविद्यालय की यूआईटी आरजीपीवी की एनसीसी इकाई के कैडेट्स द्वारा मार्चपास्ट कर तिरंगे ध्वज को सलामी दी गई।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड 2023 में भाग लेकर मार्चिंग का हिस्सा बनने वाली विश्वविद्यालय एनसीसी यूनिट की छात्रा कु.राशि कुशवाह पीएम गति रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स हर्ष ठक्कर, एव अखिलेश डोंगरे का कुलपति द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में यूआईटी एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों, प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारियों एवं छात्र -छात्राओं की सहभागिता रही।
इस अवसर पर कुलपति सुनील कुमार ने विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय परिवार के कृतसंकल्प के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करने का आव्हान किया।