सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रेडरोज स्कूल लांबाखेड़ा में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेडरोज समूह के अध्यक्ष सुमित पोंडा, निदेशक सेजल पोंडा, कार्यकारी निदेशक हर्षिल पोंडा, परियोजना निदेशक श्रेया पोंडा, प्राचार्य मनप्रीत रॉय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस मौके पर छात्र प्रियांशु दांगी को मिस्टर रेडरोज, छात्रा निहारिका लखेरा को मिस रेडरोज, प्रियांश पंथी को मिस्टर स्पॉट लाइट एवं मान्या दुबे को मिस स्पॉट लाइट के खिताब से नवाजा गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और उनके व्यक्तित्व एवं प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए टाइल्स दिए गए। बारहवीं के विद्यार्थियों ने आभार व्यक्त करते हुए एक अविस्मरणीय उपहार विद्यालय को समर्पित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंत में स्कूल कैप्टेन नेहा धिरावत ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों को संदेश-जिंदगी किताब है

इस समारोह की थीम थी ‘नोटबुक-पैसेज ऑफ लाइफ’ जिसके माध्यम से यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है कि हमारी जिंदगी किताब की तरह है जिसके कुछ पन्ने पढ़ लिए गए हैं और कुछ अभी लिखना बाकी हैं।

‘नोटबुक-पैसेज ऑफ लाइफ’ के लेखक आप स्वयं हैं। जिसके रंग-बिरंगे पन्नों की तरह जीवन में भी कई प्रकार के रंग बाकी बचे कोरे पन्नों पर भरना है।