सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: घर से मस्जिद है बहुत दूर, चलो यूं कर लें,किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाए।
इन पंक्तियों को चरितार्थ किया राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल के स्वयंसेवकों ने, दरअसल राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ‘स्नेह-किरण’ थीम पर गर्म कपड़ों के वितरण का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत पांच सरकारी स्कूलों के 150 से अधिक बच्चों को गर्म कपड़े उपहार स्वरूप दिए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रजनीकांत की गरिमामय उपस्थिति दर्ज हुई। इस अवसर पर स्वयंसेवकों व स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परोपकार ही मनुष्य को महान बनाता है।

परोपकार ही मनुष्यता की सच्ची पहचान है। वर्तमान समय में जब युवा पीढ़ी चकाचौंध की तरफ आकर्षित हो रही है ऐसे में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई युवाओं को परोपकार से जोड़कर राष्ट्र निर्माण के यज्ञ को सफल बनाने का काम कर रही है। गर्म कपड़े पा कर आज इन बच्चों के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि यदि बच्चे खुश रहेंगे तो उनका भविष्य भी सुनहरा होगा। इस अवसर पर तिलेंडी स्कूल की प्राचार्य कमलेश मिश्रा, सरपंच बंगरसिया रतन सिंह अहिरवार, आर.एन.टी.यू के डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर अंकित पंडित, कपिल सोनी, राहुल सिंह, कृषि संकाय के सहायक प्राध्यापक महेश कुमार व चिकित्सा शिक्षा विभाग की वंदना, प्रियंका पंडित की मुख्य उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम अधिकारी रेखा गुप्ता व गब्बर सिंह ने किया।

सफल आयोजन में मुख्य भूमिका स्वयंसेवक सत्यम कुमार, अवनी रघुवंशी, रिषिका रघुवंशी, अविनाश कुमार, शिवेंद्र राजपूत, अमित कुमार, राजू, रचना धाकड़, जितेंद्र कुमार, सूर्यकांत कुमार इत्यादि की रही।