सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एनआईटीटीटीआर भोपाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में निटर भोपाल के अधिक संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। निटर भोपाल में बिभिन्न प्रदेशों से आये हुए प्रशिक्षणार्थी भी शामिल थे। अपने सन्देश में निटर निदेशक सी. सी. त्रिपाठी ने कहा कि, रक्तदान एक ऐसा महादान है जिससे किसी को नया जीवन मिल सकता है।
समाज के एक जागरुक और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी को रक्तदान करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम का आयोजन निटर के डॉक्टर एन बनर्जी के मार्गदर्शन में गाँधी मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर निटर के संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारीगण, प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे ।