सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर में 09 जनवरी को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धाओ का आयोजन किया जा रहा है।

शास्त्रीय स्पर्धा के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि राधावल्लभ त्रिपाठी, पूर्व कुलपति, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, नई दिल्ली, सारस्वत अतिथि प्रो. आजाद मिश्र, संस्थापक प्राचार्य, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान भोपाल एवं अध्यक्ष के रुप में रमाकांत पाण्डेय निदेशक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर उपस्थित रहेंगे। राज्य स्तरीय स्पर्धाएं प्रो. सुबोध शर्मा वेद वेदांग, वैदिक विज्ञान विद्यास्थान अध्यक्ष समन्वयक एवं प्रदीप कुमार पाण्डेय सह-समन्वयक एवं समिति के अन्य सदस्यों के निर्देशन में आयोजित होगीं।

इन स्पर्धाओं के अन्तर्गत शास्त्रीय भाषण, व्याकरण शलाका, ज्योतिष शलाका, साहित्य शलाका, शास्त्रार्थ विचार, धातुरुप कण्ठपाठ, समस्या पूर्ति, अक्षर धोकी, प्रश्नमंच सहित कुल 32 प्रतियोगीताएं होगी। जिनमें मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ राज्य से लगभग 150 छात्र छात्राएं सम्मिलित होगें।