सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल : राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कैंपस में स्थित हनुमानमंदिर एवं विश्वविद्यालय परिसर में आरजीपीवी की एनसीसी एवं एनएसएस इकाई द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया |

इस दौरान मंदिर एवं परिसर में विश्वविद्यालय के कुलपति सुनील कुमार कुलसचिव आर.एस. राजपूत, प्रभारी निदेशक यूआईटी, एस.सी.चौबे परीक्षा नियंत्रक प्रशांत जैन, उपकुलसचिव कौतिक सोनवाने, डीएसडब्ल्यू, के.टी.चतुर्वेदी, जनसंपर्क अधिकारी, शशिरंजन अकेला, एनसीसी ऑफिसर, कौस्तुभ द्विवेदी, एनएसएस ऑफिसर, अविनाश राय, अर्चना तिवारी, अंजना पाण्डेय, उदय चौरसिया, ब्रिजेन्द्र गौड़ सहितविश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारीगण, कर्मचारी, एनसीसी – एनएसएस वालंटियरएवं छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर की साफ़-सफाई की गई|

इस अवसर परविश्वविद्यालय के कुलपति सुनील कुमार ने सभी से आह्वान किया कि हम अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को प्राथमिकता दें तथा सामुदायिक व्यवहार के रूप में इस बात का ध्यान रखें की हम सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नियत स्थान पर निर्धारित पात्र में डालें. स्वच्छता बने रहने से परिसर का वातावरण भी सुखद अनुभूति देता है, हम कचरा नहींफैलाए, नियत स्थान पर कचरा डालें समय-समय पर अभियान पूर्वक सामूहिकता के साथ कार्य करें जिससे टीम भावना भी विकसित होगी|