सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल भोपाल के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के विद्यार्थियों को आयुर्वेद पाठ्यक्रम से अवगत कराने के उद्देश्यो से ट्रांज़िशनल करिकुलम कार्यक्रम का आयोजन जा रहा है इस कार्यक्रम में रोड सेफ्टी विषय पर एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इस एक्सपर्ट लेक्चर का विषय “ भारतवर्ष में रोड सेफ्टी की आवश्यकता” था। इस लेक्चर के मुख्य वक्ता राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल विभागाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह थे।
सिंह ने मेडिकल स्टूडेंट्स को स्टूडेंट लाइफ में रोड सेफ्टी की इम्पोर्टेंस के बारे में विस्तार से समझाया
और साथ ही साथ एक डॉक्टर के रोड एक्सीडेंट्स विक्टिम्स की जान बचाने में किए जाने वाले योगदान का उल्लेख किया।
उन्होंने रोड एक्सीडेंट विक्टिम की लाइफ में गोल्डन ऑवर की महत्ता पर बताया कि जब भी कोई दुर्घटना होती है और उसमें किसी को गंभीर चोट आती है, तो उसे दुर्घटना के एक घंटे के अंदर, अगर सही इलाज मिल जाता है. तो उसकी जान को कम से कम खतरा होने की संभावना होती है इसलिए इसे गोल्डन ऑवर कहते हैं.
समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने इस लेक्चर को छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी बताते हुए कहा कि यदि छात्रों के साथ ही सभी लोग यातायात के नियमों का पालन करें रोड दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मदद कर सही समय पर इलाज उपलब्ध कराया जाए तो भारत में एक्सीडेंट की दर को काफी कम किया जा सकता है।
इस दौरान डॉ कुंदन डोडवे और गायत्री तेलंग, अजय प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया