आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल भोपाल के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 15 दिवसीय ट्रांजिशनल करिकुलम कार्यक्रम का शनिवार को संपन्‍न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य विद्यार्थियों को आयुर्वेद पाठ्यक्रम से अवगत कराना था। इस दौरान बड़े संस्‍थानों से आए विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद के इतिहास से लेकर वर्तमान समय तक के विभिन्‍न पहलुओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम में हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली के डीन प्रो. डॉ. महेश व्यास, आयुष विभाग मध्य प्रदेश के उप सचिव पंकज शर्मा, फेडरेशन ऑफ इंडिया दिल्ली के संस्थापक डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. आरके गुप्ता ज्वाइंट डायरेक्टर आयुष विभाग मध्य प्रदेश, डॉ. बृजेश सक्सेना अंडर सेक्रेटरी टूरिज्म डिपार्टमेंट उपस्थित रहे। वहीं मुख्‍य आतिथ्‍य शासकीय खुशीलाल आयुर्वेद चिकित्‍सालय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्‍ला ने थे।

डॉ. शुक्ला ने समापन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को चरक शपथ ग्रहण करवाई। उन्‍होंने कॉलेज में मौजूद शिक्षण सुविधाओं एवं फैकल्‍टी मेम्‍बर्स की सराहना की और विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि संस्‍थान के विद्यार्थियों का भविष्‍य सुरक्षित हाथों में है। इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमैन आरआर सक्‍सेना ने कहा कि इंजीनियरिंग सहित अन्‍य विषयों में शिक्षण से लेकर प्‍लेसमेंट तक अनेक कीर्तिमान स्‍थापित करने वाला राधारमण समूह आने वाले समय में आयुर्वेद के क्षेत्र में भी सफलता का परचम लहराएगा।