सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल : राजधानी भोपाल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे स्वर्गीय अशोक जैन भाभा की पांचवी पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। साथ ही पूर्व महापौर एवं प्रसिद्ध चिकित्सक आर.के. विसारिया और अयूब भाई इतवारा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसजनों ने दो मिनिट का मौन रखकर नेताओं को श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षगण राजीव सिंह, प्रकाश जैन, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पी.सी. शर्मा, जे.पी. धनोपिया, महेन्द्र सिंह चौहान, सैयद साजिद अली, दीपचंद यादव, भूपेन्द्र गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष जहीर अहमद, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल आदि ने स्वर्गीय अशोक जैन भाभा के पार्टी के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि स्वर्गीय भाभा ने पार्टी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, धरना-प्रदर्शन आंदोलनों में आगे रहकर पार्टी में समर्पित भाव से सेवा की है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने बताया कि भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और भोपाल विकास प्राद्यिकरण के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक जैन भाभा ने पार्टी के प्रति समर्पित भाव से हमेशा अग्रणी रहकर कार्य किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एन.पी. प्रजापति, कांग्रेस पदाधिकारी योगेश यादव, रवि सक्सेना, चंद्रकांत दुबे, अनीस खान गुड्डू, सोनू जैन भाभा, अभिनव जैन, अभय गुप्ता, इकबार भाई, नासिर खान, मुजफ्फर अली, महक राणा, अरविंद जैन, ब्रदी यादव, सुबोध जैन, ओ.पी. सोनी, विवेक जैन, दीपक शर्मा, सीताराम यादव, अशोक शर्मा, धर्मेन्द्र राय मिंटू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।