सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल : प्राइवेट बिजली नगर कॉलोनी गोविंदपुरा में एक सप्ताह से निकाली जा रही प्रभातफेरी की शनिवार को अगुवाई महिलाओं ने की। प्रभातफेरी में गीत-संगीत के साथ जयकारे लगाए जा रहे थे। अयोध्या में निर्मित मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस उपलक्ष्य में 21 जनवरी को क्षेत्र में श्रीलला कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए कॉलोनी को तोरण, द्वार एवं झंडों से सजाया गया है।

कॉलोनी में 21 जनवरी को सुबह 6:30 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी, 9 बजे से श्रीलला कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी और 10 बजे से अखंड रामायण पाठ आरंभ होगा। 22 जनवरी को रामायण का समापन होगा और अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखने के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम को कॉलोनी एवं मंदिर में दीपदान एवं लाइटिंग से दीपोत्सव मनाया जाएगा।

प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से बीएस राजपूत, माधव सिंह दांगी, दिनेश दरबार, ओपी सिकरवार, टीएस राजपूत, उपाध्याय मोटवानी, शांत वर्मा, अंजलि सूबेदार एवं कॉलोनी के समस्त महिला-पुरुष और बच्चों का विशेष योगदान है।