सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान का शुभांरभ किया गया है। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में झाडू लगाकर पानी से मंदिर परिसर में सफाई की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन के श्रीराम जनार्दन मंदिर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा पन्ना के बलदेव जी मंदिर, पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड स्थित श्रीराम मंदिर और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर में सफाई की।
इसी तरह प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के श्रीविद्याधाम मंदिर, प्रहलाद पटेल ने विदिशा के खाटू श्याम मंदिर, राकेश सिंह ने जबलपुर के गढ़ा में गौतम जी की मढ़िया के सामने संकटमोचन हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर मंदिर परिसर की सफाई की। भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर में सफाई की। प्रदेश भर में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया।