सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के बायोफार्मा और बायोटेक्नोलॉजी स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए नई दिल्ली में उच्चस्तरीय गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। 3 नवंबर को आयोजित इस बैठक में स्टार्टअप प्रतिनिधियों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं ने देश की बायोइकोनॉमी को गति देने तथा नवाचार के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने पर विचार-विमर्श किया।
बैठक का आयोजन उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने नीति आयोग और नीति फ्रंटियर टेक हब के सहयोग से किया। गोयल ने कहा कि भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं और उद्यमशील प्रतिभा का बेहतर इस्तेमाल कर देश को वैश्विक बायोइकोनॉमी में अग्रणी बनाया जा सकता है। उन्होंने स्टार्टअप्स के सामने मौजूद प्रक्रियागत बाधाओं को दूर करने के लिए समयबद्ध कदम उठाने पर जोर दिया।
नियामकीय मंजूरी और वित्तीय सहायता पर जोर बैठक में नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने, मंजूरियों में तेजी लाने और स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय संसाधनों तक पहुंच आसान करने पर चर्चा हुई। प्रस्तावित रेगुलेटरी सैंडबॉक्स, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, अंतरराष्ट्रीय नियामकीय मानकों के अनुरूप व्यवस्था और पेटेंट आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने जैसे सुझाव भी सामने आए।
गोयल ने घरेलू अनुसंधान और उत्पादन क्षमता को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सरकार, उद्योग और अनुसंधान संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल से नवाचार करने वाले स्टार्टअप्स को अपने कारोबार का विस्तार करने में मदद मिलेगी। साझा प्रयोगशालाओं और शोध सुविधाओं पर चर्चा बैठक में केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित बायोफार्मा शक्ति कार्यक्रम पर भी विचार किया गया। स्टार्टअप्स की लागत कम करने के लिए साझा प्रयोगशालाएं, परीक्षण केंद्र और क्लिनिकल ट्रायल सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता बताई गई। प्रयोगशाला उपकरणों और शोध सामग्री के आयात पर सीमा शुल्क प्रक्रिया तेज करने तथा सरकारी योजनाओं तक पहुंच आसान बनाने के सुझाव भी रखे गए।
नीति आयोग की विशिष्ट फेलो देबजानी घोष और सदस्य प्रो. गोबर्धन दास ने भी शोध क्षमता बढ़ाने तथा वैज्ञानिक खोजों को व्यावसायिक उत्पादों में बदलने के लिए सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
Hashtags: #ScienceTechnology #Bhopal #पीयूष #गोयल #बायोफार्मा #स्टार्टअप्स #बढ़ावा #देने #चर्चा #पीयूषगोयलनेबायोफार्मा