सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल:देश में मक्का उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पहला अंतरराष्ट्रीय मक्का सम्मेलन 2026 दो नवंबर को हैदराबाद में शुरू हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के कृषि वैज्ञानिक, नीति निर्माता, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग जगत के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘बदलती दुनिया में खाद्य, पशु आहार, चारा, ईंधन और सतत विकास के लिए मक्का क्रांति’ रखा गया है।
सम्मेलन में अधिक उपज देने वाली किस्मों और हाइब्रिड बीजों के विकास, पोषण गुणवत्ता में सुधार, आधुनिक कृषि तकनीक, मशीनीकरण और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर चर्चा की जा रही है। इसका उद्देश्य मक्का उत्पादन के साथ किसानों की लाभप्रदता और कृषि आधारित मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना है।
55 से 75 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्यकृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट ने बताया कि भारत का मक्का उत्पादन लगभग 55 मिलियन टन तक पहुंच चुका है। उन्होंने अगले दशक में इसे बढ़ाकर 75 मिलियन टन करने का लक्ष्य सामने रखा। इसके लिए उत्पादकता में डेढ़ गुना वृद्धि, बेहतर फसल प्रबंधन, तकनीकी नवाचार और संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया।
डॉ. जाट ने कहा कि कृषि अनुसंधान का लाभ किसानों की आय और जीवन स्तर में सुधार के रूप में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने खाद्य, पशु आहार, चारा और ईंधन के पारंपरिक चार उद्देश्यों के साथ किसानों को केंद्र में रखकर पांचवें आयाम पर काम करने की आवश्यकता बताई।
नई किस्मों और गुणवत्तापूर्ण बीजों पर जोरआईसीएआर के उपमहानिदेशक डॉ. डी.के. यादव ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में मक्का की 329 हाइब्रिड किस्में विकसित की गई हैं। उन्होंने अधिक उपज, बेहतर पोषण और रोगों तथा प्रतिकूल मौसम से मुकाबला करने वाली किस्मों के विकास पर जोर दिया। सम्मेलन में किफायती गुणवत्तापूर्ण बीज, सार्वजनिक क्षेत्र के हाइब्रिड बीज उत्पादन, जैव ईंधन और मक्का आधारित उद्योगों की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।सम्मेलन 4 नवंबर तक चलेगा। इसमें वैज्ञानिकों ने शोध संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों और उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाकर टिकाऊ मक्का उत्पादन प्रणाली विकसित करने का आह्वान किया।
Hashtags: #ScienceTechnology #Bhopal #मक्का #उत्पादन #बढ़ाने #जोर #हैदराबाद #अंतरराष्ट्रीय #सम्मेलन #मक्काउत्पादनबढ़ानेपर