सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: तकनीकी उन्नति और विज्ञान ने मानवता को नए मापदंडों तक पहुंचाया है, लेकिन उच्च महत्वाकांक्षायें और स्वार्थ सर्वोपरि कर इस देश में लोग क्या क्या कर जा रहें हैं उसकी बानगी है कुल्टा माँ जिसे अपने ही पुत्र की हत्या में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हमें यह दिखाती हैं कि कैसे कुछ लोगों के लिए सफलता और प्रौद्योगिकी की प्राप्तियाँ मानवीय संबंधों की मूलभूत मूल्यों से किस प्रकार अलग और इतनी इतर हो सकती हैं कि अपने ही लाल की जान ले ले। ऐसी ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सूचना सेठ, एक एआई कंपनी की सीईओ का नाम आया है जिसने अपने बेटे की हत्या की है।

लेकिन, यह घटना सबको हैरान कर देने वाली है। एक शिक्षित, उच्च स्थान पर प्रतिष्ठित होते हुए व्यक्ति द्वारा ऐसी घटना करना समाज में चौंकाने वाली बात है। पुलिस के अनुसार, उनके बेटे की हत्या का प्रारंभिक प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट होता है कि यह घटना सूचना सेठ द्वारा की गई थी।

ऐसी घटनाएं हमें यह याद दिलाती हैं कि हमें समाज में जीवन चरित्र, रिश्तों की पवित्रता, नैतिकता के मामले में और भी सख्ती से ध्यान की आवश्यकता आन पड़ी है। जीवन में महत्वाकांक्षा और परिवार संकल्पना में कहीं गंभीर अंतर आ गया है। इसमें हमारी स्वछंदता भी जिम्मेदार है, जो हमें प्रेम मयी जीवन से दूर, मानवीय मूल्यों से दूर, संस्कारों से दूर, आत्मिक जमीर से दूर ले जा रही है और हम कुछ भी कर गुजर सकते हैं जिसमें इस तरह की अक्षम्य दुर्दांत, अस्वीकार्य परिवार, रिश्तों को खत्म करने वाली कोख को धिक्कारने वाली घिनोनी घटना तक कर गुजर सकते हैं। यह घटना हम सभी के लिए सतर्क करने वाली घंटी की तरह है कि सफलता और तकनीकी प्रगति के बावजूद हम इंसान भी है यह स्मरण रखना होगा। हमें इंसान सर्वोपरि रखकर प्रेम पूर्वक जो उन्नति और जीवन मिले उसे स्वीकारना आज की मौलिक आवश्यकता बन गई।

हमें आज अंतर चिंतन करना चाहिए कि उपभोक्तावादी संस्कृति जिसमें इंसान भी भोग्य और भोग्या जैसी वस्तु बनता जा रहा है जिसे हम स्वछंदतावाद या ठेठ भाषा में कहूँ तो मेरी मर्जी … ये मेरी लाइफ, में क्यों कर जा रहे हैं ॥
# सुचना सेठ #