सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सीपी में लंच के बाद राजघाट जाएंगे विपक्षी सांसद, इन रास्तों पर जाम का अलर्ट

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्षी गठबंधन के सांसद गुरुवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में दोपहर के भोजन के बाद राजघाट की ओर जाने की तैयारी में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों के लिए कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्तरां में भोजन का आयोजन किया है। इसके बाद सांसदों के राजघाट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की संभावना है।

विपक्षी सांसदों के संभावित मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस और मध्य दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इससे पहले बुधवार को भी भोजन के बाद विपक्षी सांसद बसों से जंतर-मंतर की ओर निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया था।

इधर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजघाट-किशन घाट रोड और आसपास के इलाकों के लिए विशेष यातायात सलाह जारी की है। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। वाहन चालकों को इस रास्ते से बचने और जरूरत के अनुसार जेएलएन मार्ग–मिंटो रोड–अजमेरी गेट के वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज की छात्राओं की प्रस्तावित रैली के कारण जेएलएन मार्ग, मिंटो रोड और महाराजा रणजीत सिंह मार्ग पर दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक यातायात प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने, सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

राजघाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने वहां सभाओं पर भी प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में विपक्षी सांसदों की आगे की गतिविधि और पुलिस की व्यवस्था के बीच स्थिति बदल सकती है।


Hashtags: #DelhiState #Bhopal #अलर #एनएन #टवर #आईट #रदर #गठब #पहर #सपमल