सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : NTA ने जारी किया 2027 तक का परीक्षा कैलेंडर, जानें प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें यूजीसी नेट, संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट, जेईई मेन, एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा, सीमैट और सीयूईटी पीजी सहित कई परीक्षाओं की संभावित तारीखें दी गई हैं। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि ये तारीखें अस्थायी हैं और परिस्थितियों के अनुसार बदली जा सकती हैं।
दिसंबर 2026 में यूजीसी नेट की परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक प्रस्तावित है, जबकि 20 और 21 दिसंबर को बफर तारीख के रूप में रखा गया है। संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट 20 और 21 दिसंबर को आयोजित होने का प्रस्ताव है।
जनवरी 2027 में सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में जेईई मेन सत्र-1 शामिल है। यह परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को प्रस्तावित है, जबकि 31 जनवरी बफर डेट है। इसी महीने 10 जनवरी को एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा और 31 जनवरी को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है।
फरवरी में सीमैट 7 फरवरी को और एनआईटीटीटी भाग-1 परीक्षा 26 और 27 फरवरी को प्रस्तावित है। मार्च में सीयूईटी पीजी की परीक्षा 1 से 5 मार्च, 8 मार्च, 12 से 20 मार्च तथा 24 और 25 मार्च को होगी। 30 और 31 मार्च को बफर डेट रखा गया है। एनआईटीटीटी भाग-2 परीक्षा 5 और 7 मार्च को प्रस्तावित है।
एनटीए ने कहा है कि विस्तृत आवेदन, पात्रता, परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देश संबंधित परीक्षाओं की अलग-अलग अधिसूचनाओं में जारी किए जाएंगे। छात्रों को अंतिम तारीखों के लिए आधिकारिक नोटिस देखते रहने की सलाह दी गई है।
Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Nta #2027 #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #शनल