आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अगर आप इस हफ्ते ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो जान लीजिए, भोपाल मण्डल में संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा के मध्य तीसरी रेल लाइन के कार्य चल रहा है इसके चलते रेलवे ने 14 ट्रेनों के रूट बदले हैं। इसमें मुख्य रूप से इंदौर पटना, हैदराबाद जयपुर और जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस सहित 14 ट्रेनों के रेलवे ने रूट डायवर्ट किए हैं।

14 ट्रेनों के रूट बदले

19713 जयपुर-कर्नूल सिटी एक्सप्रेस 13 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सवाई माधोपुर-सोगरिया-रुठियाई-बीना-भोपाल होते हुए जाएगी।

19714 कर्नूल सिटी -जयपुर एक्सप्रेस 08 एवं 15 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-रुठियाई-सोगरिया-सवाई माधोपुर होते हुए जाएगी।

19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस 1 एवं 15 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-रुठियाई-बीना होते हुए जाएगी।

19314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस 10 एवं 12 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया बीना-रुठियाई-मक्सी होते हुए जाएगी।

19321 इंदौर-पटना एक्‍सप्रेस 13 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-रुठियाई-बीना होते हुए जाएगी।

19322 पटना-इंदौर एक्‍सप्रेस 15 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया बीना-रुठियाई-मक्सी होते हुए जाएगी।

14320 बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया ग्वालियर-गुना-मक्सी होते हुए जाएगी।

14319 इंदौर-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-गुना-ग्वालियर होते हुए जाएगी।

12720 हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस 8 एवं 10 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-रुठियाई-सोगरिया-सवाई माधोपुर होते हुए जाएगी।

12719 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 10 एवं 12 जनवरी, को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सवाई माधोपुर-सोगरिया-रुठियाई-बीना-भोपाल होते हुए जाएगी।

17019 हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सवाई माधोपुर-सोगरिया-रुठियाई-बीना-भोपाल होते हुए जाएगी।

17020 हैदराबाद-हिसार एक्सप्रेस 16 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-रुठियाई-सोगरिया-सवाई माधोपुर होते हुए जाएगी।

22175 नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस 11 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-रुठियाई-सोगरिया-सवाई माधोपुर होते हुए जाएगी।

22176 जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस 12 जनवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सवाई माधोपुर-सोगरिया-रुठियाई-बीना-भोपाल होते हुए जाएगी।