सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय फैशन प्रोद्योगिकी संस्थान, भोपाल ने पहला अलुमनाई सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव, साझेदारी, और नए योजनाओं को साझा करते हुए बीते सालों की यादें ताजगी से ताजगी दी।
निफ़्ट भोपाल की शुरुआत सन् 2008 में हुई थी जिसके पहले छात्र सन् 2012 में अपनी पढ़ाई पूर्ण कर इंडस्ट्री में कदम रखा। छात्रों ने बदलते समय के साथ संस्थान के बदले रूप और तरक़्क़ी की भी ख़ुशी व्यक्त की।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य था छात्रों का, जिस विद्यालय, जिस संस्थान ने आज इस काबिल बनाया, उस से मिलना, पुराने समय के दोस्तों को मिलना, अपने अध्ययन की दिनों की बातचीत करना और एक-दूसरे के सफलता की कहानियां सुनना।
सम्मेलन की शुरुआत निफ़्ट भोपाल के संस्थान निदेशक लेफ़्टिनेंट कर्नल आशीष अग्रवाल जी द्वारा हुई, जिन्होंने अलुमनाई को संस्थान के प्रगति में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें उनकी आगामी योजनाओं में सहयोग के लिए आमंत्रित किया।सम्मेलन में १६ पूर्व छात्रों ने भाग लिया और इस अवसर पर अपने पुराने दोस्तों और शिक्षकों से मिलकर खुशी का अनुभव किया।
सम्मेलन को सफल करने में सबसे बड़ी साझेदारी श्रीमती नम्रता, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, निफ़्ट भोपाल, की थीं। उन्होंने अलुमनाई मीट का महत्व समझाते हुए कहा,” ये तो केवल शुरुआत है। निफ़्ट के द्वारा ज़ोनल अलुमनाई मीट जिसमें 4 कैंपस मौजूद होंगे, राष्ट्रीय स्तर पर अलुम्नई मीट और कैंपस स्तर पर अलुमनाई मीट भी आयोजित की जायेंगी।”
सम्मेलन में विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें निफ़्ट के म्यूजिक बैंड, रुतबाज़ से लेकर सामूहिक नृत्य और छात्रों के जीवन की छवि की प्रस्तुति हुई। अलुमनाई ने अपनी अनुभव साझा किए और स्थानीय और विशेषज्ञ शिक्षकों ने उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में नवीनतम विकासों के बारे में जानकारी दी। सम्मेलन के समापन में अलुमनाई को स्मृति चिन्ह और उपहारों से नवाजा गया।
सभी अलुमनाई में मौजूद निफ़्ट भोपाल की पूर्व छात्रा श्रीमती उमंग श्रीधर,एंटरप्रेन्योर, फाउंडर उमंग श्रीधर डिजाइंस, की ने कहा ,” अलुमनाई मीट से हम सभी छात्रों, शिक्षकों को एक दूसरे से जोड़ते है।यह हर कॉलेज, इंस्टिट्यूट के लिए बहुत ज़रूरी है क्योंकि आज के दिनों में आपका नेटवर्क ही आपकी निवल संपत्ति है।”