सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : डॉक्टरों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS ने NEET-SS 2025 का क्वालिफाइंग कटऑफ घटा दिया है। अब उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मानदंड 50वें पर्सेंटाइल से घटाकर 30वां पर्सेंटाइल कर दिया गया है। 30वें पर्सेंटाइल या उससे ऊपर अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्नपत्र समूह में क्वालिफाइड माना जाएगा।

NBEMS ने 22 सितंबर 2026 को इस संबंध में संशोधित सूचना जारी की है। बोर्ड ने संशोधित परिणाम मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) को भी भेज दिया है। हालांकि, उम्मीदवारों की पहले घोषित प्रश्नपत्र समूह-विशिष्ट रैंक में कोई बदलाव नहीं किया गया है और नई स्कोरकार्ड जारी नहीं की जाएगी।

कटऑफ में यह बदलाव सुपर स्पेशियलिटी सीटों को खाली रहने से रोकने के लिए किया गया है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद देशभर में 1,857 सुपर स्पेशियलिटी सीटें खाली रह गई थीं। इनमें 1,094 DM/MCh और 763 DNB-SS सीटें शामिल हैं। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए कटऑफ घटाने की जानकारी दी थी।

संशोधित कटऑफ के बाद करीब 6,000 अतिरिक्त उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र हो सकते हैं। अलग-अलग प्रश्नपत्र समूहों के लिए संशोधित न्यूनतम स्कोर अलग हैं, इसलिए उम्मीदवारों को अपने संबंधित समूह का कटऑफ देखना होगा।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #खबर #Neet #कटऑफ #DeskSource #एनएन #टवर #आईट