सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 30 सितंबर को आएगा NEET PG 2026 रिजल्ट, आंसर की का ऐलान नहीं
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से NEET PG 2026 के रिजल्ट को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। बोर्ड के हेल्पडेस्क के अनुसार परीक्षा का परिणाम 30 सितंबर 2026 को घोषित किया जाएगा। हालांकि, अभी तक प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी करने की तारीख और समय की जानकारी नहीं दी गई है।
NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को एक ही पाली में आयोजित की गई थी। तकनीकी समस्या से प्रभावित जयपुर के दो परीक्षा केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 2.66 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
NBEMS की ओर से आंसर की और उम्मीदवारों की दर्ज प्रतिक्रियाएं परिणाम से पहले जारी किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार इसके जरिए अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। आंसर की जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया को लेकर निर्देश भी बोर्ड की ओर से जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल इसके लिए कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं हुई है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आंसर की या रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तारीख को सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट जानकारी के आधार पर न मानें। आधिकारिक अपडेट के लिए NBEMS की वेबसाइट पर NEET PG 2026 सेक्शन देखते रहें। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से स्कोर और परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #आएग #Neet #2026 #DeskSource #एनएन #टवर #आईट