सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण संस्थान क्रिस्प के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस (क्रिस्प) अब राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) द्वारा प्रमाणित कौशल प्रशिक्षण कोर्स के सर्टिफिकेशन और उनके मूल्यांकन के लिए एक मान्यता प्राप्त संस्था बन गई है। एनसीवीईटी, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत आती है। अब इस संबद्धता के तहत क्रिस्प डुअल बॉडी की तरह काम करेगी, जिसमें यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के साथ-साथ अभ्यर्थियों का मूल्यांकन और उनका सर्टिफिकेशन भी करेगी।
बता दें कि यह मान्यता प्राप्त करने वाला क्रिस्प मध्यप्रदेश का इकलौता संस्थान है। पहले सिर्फ क्रिस्प द्वारा संचालित सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मान्यता मिली हुई थी और बाद में मप्र में दूसरी संस्थाओं द्वारा संचालित कोर्सेस के लिए यह मान्यता बढ़ाई गई थी। लेकिन अब क्रिस्प सभी कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशंस फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के मानदंडों और रोजगार के लिए उद्योगों की मांग के अनुसार हुनरमंद कामगारों को तैयार करने के लिए चलाएगा।