सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मप्र में अब दुधारु पशुओं यानि गाय, भैंस बकरी जैसे दूध देने वाले जानवरों को निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। मप्र के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। एमपी बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र (मप्र संकल्प पत्र 2023) में जानवरों के मुफ्त टीकाकरण का वादा किया था। अब पशुपालन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। जिलों में जिला पशु कल्याण समितियों की बैठकें कराई जाएंगी और उसके बाद पशुओं का फ्री टीकाकरण कराया जाएगा।

एमपी के 3 करोड़ पशु पालकों को होगा फायदा

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुधारू पशुओं में टीकाकरण के लिए दुधारू पशुओं में मुख्यत: गलघोंटू, चरका, खुरपका, मुंह पका, लंपी स्किन डिजीज ब्रुसेला जैसे संक्रामक रोगों से बचने के टीकाकरण किया जाता है। मध्य प्रदेश में इस आदेश से पहले एक रुपए प्रति टीके के हिसाब से एक पशु में लगभग 5 से 6 टीके लगाए जाते थे। जिससे पशु मालिकों को प्रति पशु छह रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से शुल्क देना पड़ता था। अब मध्य प्रदेश भी अन्य राज्यों जैसे बिहार, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की तरह पूरे प्रदेश में सभी तरह के टीके दुधारू पशुओं के लिए निशुल्क उपलब्ध कराएगा। इससे तकरीबन प्रदेश के 3 करोड़ से अधिक पशु पालक लाभान्वित हो सकेंगे।

इन बीमारियों का टीका इन राज्यों में लगता है मुफ्त

गलघोंटू, चुरका रोग, लंपी खुरपका, मुंहपका, ब्रूसेला

बिहार, हिमाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश​​​​​​​, गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक

इन राज्यों में लगता था टीकाकरण का शुल्क- महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और बाकी अन्य राज्य

रेबीज का टीका सभी राज्यों में सशुल्क लगाया जाता है।