सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एमके पोंडा कॉलेज ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट भोपाल में शुक्रवार को एमपीपीएससी और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय डेयर टू ड्रीम बिग (कंक्यूरिंग पीएससी एंड यूपीएससी) था। सेमिनार के मुख्य वक्ता लक्ष्मीशरण मिश्रा (फाउंडर सिविल सर्विसेज क्लब) ने कहा कि जो विद्यार्थी इस बदलते हुए देश की जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठाना चाहते हैं, वही इस परीक्षा में भाग लें।

मिश्रा ने कहा कि हमारा भारत बदल रहा है, कुछ दशकों बाद आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में विश्व का प्रतिनिधित्व करेगा। सभी विद्यार्थियों ने एक सशक्त युवा पीढ़ी बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को एमपीपीएससी और यूपीएससी परीक्षा से संबंधित भ्रांतियों एवं अफवाहों से दूर रहने का कारगर तरीका बताया और परीक्षा के लिए मार्गदर्शन भी दिया।इससे पहले कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कल्पना टेवरे और मुख्य वक्ता लक्ष्मीशरण मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. टेवरे ने शर्मा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।