सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल : नेहरू युवा केंद्र संगठन मध्य प्रदेश के सहयोग से एमके पोंडा कॉलेज ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट भोपाल में यातायात जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत कॉलेज के 50 विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने बेस्ट प्राइज तिराहे पर जन जागरुकता नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। जिसमें नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

विद्यार्थियों ने यातायात सुरक्षा के नारे ‘हेलमेट लगाओ, जान बचाओ’ और मानव श्रृंखला बनाकर विभिन्न नारों के द्वारा शहरवासियों को सुरक्षित रहना का आवाहन किया। प्राचार्या डॉ. कल्पना टेवरे द्वारा विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटना से बचाव के नियम बताए गए। इस सामाजिक कार्य की नेहरू युवा केन्द्र के राज्य निदेशक डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला ने सराहना की और रेडरोज ग्रुप के चैयरमेन सुमित पोंडा द्वारा इस सामाजिक कार्य की प्रशंसा की गई।