सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी मंगलवार को भोपाल के मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सुबह प्रार्थना सभा के बाद बापू को याद कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्कूल के समस्त शिक्षक,विद्यार्थीगण समेत स्टाफ मौजूद रहा। उप प्राचार्य आशा चंगलानी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी अपने जीवन में बेहद सफाई पसंद थे। वे सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न हो, इसके पक्के हिमायती थे। उनके स्वच्छता की विरासत को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाया है, ये हमारा फ़र्ज है कि हम विद्यालय प्रांगण को, अपनी कॉलोनी को और घर के आसपास की हर एक जगह की साफ-सुथरा रखें।
इस मौके पर बच्चों ने गांधी जी के बताए सत्य ,अहिंसा के मार्ग और स्वच्छता के महत्व को पोस्टर बैनर के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। वहीं कक्षा 8वीं के सौभाग्य गंगारमानी ने गांधी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। साथ ही गांधीजी के दर्शन सत्य और अहिंसा पर चलने का संकल्प भी लिया।
विद्यालय के प्राचार्य अजय बहादुर सिंह ने कहा कि गांधी जी ने रामराज्य का जो सपना संजोया था, उसके केंद्र बिंदु में आने वाली पीढ़ियां ही थी। ये आपकी जवाबदारी है कि आप उनके इस सपने को साकार कर देश की उन्नति में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में कक्षा 5वीं के शौर्य सोनी और आदित्य प्रताप सिंह गांधीजी की वेशभूषा में नजर आए। इस मौके पर कक्षा 7वीं के आशीष उचारिया ने प्रसिद्ध कवियत्री कमला चौधरी की कविता ‘मां खादी कि चादर दे दे मैं गांधी बन जाऊं’ की सुंदर प्रस्तुति दी
मंच का संचालन कक्षा 7वीं के आर्यन मिश्रा ने किया। इस अवसर पर समस्त स्कूल परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर गांधी जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। जिसमें स्कूल के समस्त शिक्षक,विद्यार्थी गण समेत स्टाफ मौजूद रहा।