सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल / ग्वालियर / भिंड : राजधानी भोपाल में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला से भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने सौजन्य भेंट की। मंत्री शुक्ला एवं लाल सिंह आर्य ,संजय सत्येंद्र पाठक के बीच समसामयिक विषयों के साथ पार्टी और सरकार की जन सरोकारी नीतियों पर चर्चा हुई।