सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मां आशापुरा दरबार कोहेफिजा भोपाल में मूलबाई लखमीचंद धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय का शुभारंभ मंगलवार को दरबार की संस्थापिका गीता माताजी द्वारा किया गया। इस धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय में डॉक्टर कार्तिक असवानी तथा डॉक्टर राजेंद्र बोराना प्रति मंगलवार ,गुरुवार तथा शनिवार को शाम 4:00 से 5:00 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे।

बता दें कि हाल ही में मां आशापुरा दरबार द्वारा एक निशुल्क नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 270 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन संस्था द्वारा निशुल्क कराए गए। यह दरबार का 39वां नेत्र शिविर था। मां आशापुरा दरबार द्वारा भोपाल शहर में गत 25 वर्षों से पुराने कबाड़खाना क्षेत्र में एक अन्न क्षेत्र चलाया जाता है जहां पर प्रतिदिन 150 से 200 लोग भोजन करते हैं, कोरोना काल में प्रतिदिन दो से ढाई हजार लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए थे। इसके अलावा इसी अन्न क्षेत्र में सालों तक एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय भी चलाया गया।

गीता माता ने बताया कि बैरागढ़ कृषि उपज मंडी के पास भैंसा खेड़ी क्षेत्र में मां आशापुरा धाम का निर्माण चल रहा है। जहां पर माता के मंदिर के साथ-साथ भविष्य में इसी प्रकार की सामाजिक गतिविधियां चलाने की योजना दरबार की है।