सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज की कार्यकारिणी की बैठक पिछले दिनों आयोजित की गई, जिसमें कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे। समाज के अध्यक्ष प्रकाश आधार पाटिल ने बताया कि 4 फरवरी को कस्तूरबा हॉस्पिटल के पास धनवंतरी पार्क में कुणबी पाटिल समाज का परिवार मिलन समारोह एवं महिलाओं के लिए हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के लोग आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के लिए खेलकूद, महिला संगीत और पुरुषों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के सचिव समाधान दिलीप पाटिल ने कहा कि समाज में आज के समय माता-पिता की सबसे बड़ी समस्या बच्चों के रिश्ते को लेकर रहती है। इसी समस्या के निवारण के लिए इस बार कार्यक्रम स्थल पर एक अतिरिक्त काउंटर लगाकर विवाह योग्य युवक-युवती के बायोडाटा लिए जाएंगे।

इस पहल से विवाह योग्य युवक-युवती के माता-पिता को अच्छा वर तलाशने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में कुनबी पाटिल समाज भोपाल के सभी परिवार को आमंत्रित किया जाएगा। सभी कुणबी पाटिल समाज परिवार से निवेदन है इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं और अपने समाज को संगठित करें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को संगठित करना व मेल मिलाप बढ़ाना है।