सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड ..न्यूज़ भोपाल: प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में डॉक्टर मोहन सरकार की पहली कैबिनेट होने के बाद प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना भाजपा के कद्दावर एवं किसान नेता, प्रदेश के पूर्व खेती-बाड़ी मंत्री कमल पटेल के चार इमली भोपाल स्थित निवास पर पहुंचे। वर्तमान खेती-बाड़ी मंत्री और पुराने खेती-बाड़ी मंत्री के बीच प्रदेश में कृषि की संभावनाओं के साथ किसान कल्याण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।