सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: प्रदेश के एकमात्र शासकीय दूरस्थ शिक्षा संस्थान मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविधालय को विश्वविधालय अनुदान आयोग के दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो से 34 पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु अनुमोदन प्राप्त हो चुका है जिनमें शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है ।
जिन पाठ्यक्रमों हेतु अनुमोदन प्राप्त हुआ है उनमें सामान्य कला, वाणिज्य,व विज्ञानं स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ प्रबंधन एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम भी शामिल हैं । ये पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को प्राप्त करने में मददगार होंगे ।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों तथा मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के विद्यार्थी अब एक साथ दो पाठ्यक्रम पूर्ण कर सकते हैं। एक पाठ्यक्रम किसी भी महाविधालय अथवा विश्वविधालय से नियमित विधार्थी के रूप में जबकि दूसरा मध्यप्रदेश भोज विश्वविधालय से दूरस्थ माध्यम के अंतर्गत। विधार्थी चाहे तो एक साथ दोनों पाठ्यक्रम मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविधालय से भी पूर्ण कर सकता है ।
अनुमोदित किये गये पाठ्यक्रमों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बी.एड., बी.एड. सामान्य शिक्षा, विशेष शिक्षा, बीसीए, लाइब्रेरी और इनफार्मेशन साइंस में बैचलर डिग्री, जर्नलिज्म में बैचलर डिग्री के साथ-साथ नवीन पाठ्यक्रम बी.एस.सी. (साइबर सिक्योरिटी) एवं बीएससी (डेटा साइन्स) संबंधी पाठ्यक्रम नवीन, अत्यधिक महत्वपूर्ण एवं बहुउपयोगी हैं । इसके साथ ही मास्टर डिग्री पाठ्यक्रमों में जंतु विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, भौतिक, रसायन शास्त्र, गणित, वनस्पति विज्ञान, सूचना तकनीक, समाजशास्त्र, समाज कार्य, राजनीति शास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी और पत्रकारिता के अतिरिक्त साइबर सिक्योरिटी में मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम को भी अनुमोदित किया गया है ।
विश्वविद्यालय को ए.आई.सी.टी.ई, द्वारा एमबीए (सामान्य) और एम.बी.ए. (मटेरियल मैनेजमेंट), एम.सी.ए., बी.एस.सी. (डेटा साईन्स), बी.एस.सी. (साइबर सिक्योरिटी) के अतिरिक्त स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों मैनेजमेंट लोजिस्टिक एवं सप्लाई चैन, साइबर सिक्यूरिटी, को भी अनुमोदित किया हैं, ये पाठ्यक्रम किसी अन्य विश्वविद्यालय में संचालित नहीं हैं ।
प्रवेश हेतु इच्छुक विधार्थी एम.पी.ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिये लिंक इस प्रकार हैं –
https://mpbou.mponline.gov.in/Portal/Services/BHOJ/NEW_STUDENT/frmCourseNewAdmission.aspx?CRS=UG
प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है ।