सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की शास्त्रीय स्पर्धा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्‌यालय के भोपाल परिसर में संपन्न हुई। समापन सत्र में मुख्य अतिथि निजि विश्ववि‌द्यालय विनियामक आयोग भोपाल के अध्यक्ष प्रो. भरत शरण सिंह, विशिष्ट अतिथि, अर्वनाथ चौधरी पूर्व कुलपति सोमनाथ संस्कृत विश्ववि‌द्यालय वेरावल गुजरात, सारस्वत अतिथि प्रो रमाशंकर महोदय कुलपति पंडित एस एन शुक्ल विश्ववि‌द्यालय शहडोल तथा केंद्रीय संस्कृत विश्ववि‌द्यालय भोपाल परिसर के निदेशक रमाकांत पाण्डेग अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 32 शास्त्रीय स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य-प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विद्‌यालय एवं महाविदयालयों के अनी ने सहभागिता की। व्याकरण भाषण में केंद्रीय संस्कृत विश्ववि‌द्यालय भोपाल परिसर के छात्र नितिन पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्याकरण शलाका में महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्‌यालय के हर्ष शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार साहित्य भाषण में छत्तीसगढ़ से आई हुई छात्रा जिज्ञासा लाइ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एवं अन्य अन्य प्रतियोगिताओं में अनेक छात्री ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किये।

भरत शरण सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की। सारस्वत अतिथि रमाशंकर महोदय ने संस्कृत की जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामाजिक चेतना पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि अर्क नाथ चौधरी ने छार्थ द्वारा शास्त्र में किए गए परिश्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जो रमाकांत पाण्डेय ने सरकार द्वारा शास्त्रों के उन्नयन के कार्यक्रम की सराहना की।
सह समन्वयक प्रदीप कुमार पांडे ने स्वागत भाषण व समन्वयक सुबोध शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पुरस्कारों की घोषणा राहुल शर्मा एवं संचालन राजिनी शर्मा ने किया।