सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : देश ने अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। भोपाल के कोलार रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनिवर्सिटी के चांसलर जयनारायण चौकसे ने इस मौके पर परिसर में ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्र गान हुआ। एनसीसी के छात्रों ने इस दौरान परेड की सलामी दी |

कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर एनके थापक, रजिस्ट्रार प्रोफेसर एके सोनी, कार्यकारी निदेशक धर्मेंद्र गुप्ता, एलएन मेडिकल कॉलेज के संचालक चौधरी डीन, नलिनी मिश्रा समेत बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवंम कर्मचारी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान यूनिवर्सिटी के चांसलर जयनारायण चौकसे ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।