सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल : एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय, भोपाल एवं भारतीय विश्वविद्यालय संघ के संयुक्त तत्वाधान में साउथ वेस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय कराते प्रतियोगिता का तृतीय दिवस संपन्न कराया गया | इस प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौरी, भोपाल में हो रहा है, जिसके विजेता खिलाड़ी पुरुष व्यक्तिगत काता में मोहन श्रेष्ठ पं. दीनदयाल उपाध्याय सेखावती यूनिवर्सिटी प्रथम, ऋतिक बांके जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वितीय,चिराग पवार बरकातुल्लाह यूनिवर्सिटी तृतीय, सागर जैन यूनिवर्सिटी तृतीय।
महिला व्यक्तिगत काता में कु.फर्शाना पी. पी. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिकट, कु.अमृता विजयन यूनिवर्सिटी ऑफ केरला, कु.एस. राजा राजेश्वरी अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई, कु.चैत्र श्री एन विश्वेश्वर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी।
पुरुष टीम काता में बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी प्रथम, महात्मा गांधी युनिवर्सिटी द्वितीय, आर.टी.एम. यूनिवर्सिटी तृतीय, जैन यूनिवर्सिटी तृतीय।
महिला टीम काता में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीकट प्रथम, आर टी एम यूनिवर्सिटी द्वितीय, वीर नजमद साउथ गुजरात युनिवर्सिटी तृतीय, महात्मा गांधी युनिवर्सिटी तृतीय । मेडल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अनुपम चौकसे कुलाधिपति जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल यासमीन जेहरा असिस्टेंट डायरेक्टर मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया | इस अवसर पर टूर्नामेंट डायरेक्टर सुप्रिया जाटव, टेक्निकल डायरेक्टर जयदेव शर्मा, स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी विश्वविद्यालय पंकज जैन,आयोजन सचिव वी.एस. पवार आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पलाश समाधिया ने किया |