सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राजधानी के कोलार रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर और वरिष्ठ समाज सेवी जय नारायण चौकसे का बड़े ही धूमधाम के साथ 76वां जन्मदिन मनाया गया। यूनिवर्सिटी के अलग-अलग विभागों में स्टाफ और छात्रों द्वारा जय नारायण चौकसे जी का केक काटा गया। उनके जन्मदिन के मौके पर राजनीती एवं समाज से जुड़े और शहर के प्रतिष्ठित लोग बधाई देने पहुंचे। अपने जन्मदिन के मौके पर जय नारायण चौकसे ने कोलर क्षेत्र में ‘स्किल लैब’ का उद्घाटन भी किया।
आप को बतादे आज से 30 वर्ष पहले ही एलएनसीटी ग्रुप के संस्थापक जय नारायण चौकसे के जन्मदिन के दिन एलएनसीटी ग्रुप की स्थापना हुई थी। तभी से एलएनसीटी यूनिवर्सिटी का स्थापना दिवस और समूह के संस्थापक जयनारायण चौकसे के जन्मदिन को सेवा, समर्पण व संकल्प दिवस के रूप से मनाया जा रहा है।
रायसेन रोड़ स्थित एलएनसीटी ग्रुप मध्य प्रदेश के पहले निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक हैं। देशभर के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्य स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से 1993 में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना, कलचुरी एजुकेशन ट्रस्ट भोपाल की ओर से की गई थी। वर्तमान परिवेश में यह समूह देश की लगातार विकसित होने वाली औद्योगिक जरूरतों की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।