सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: भोपाल कोलार रोड एल एन आयुर्वेद महाविद्यालय में नव आगंतुक छात्र-छात्राओं हेतु ट्रांजिशनल करिकुलम के तहत 15 दिवसीय विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सर्वप्रथम इंडक्शन प्रोग्राम के तहत प्रथम दिन इनॉग्रल सेरिमनी का आयोजन किया गया | जिसमें नवागंतुक छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों ने भाग लिया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कुलपति जय नारायण चौकसे थे विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो चांसलर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी अनुपम चौकसे, वाइस चांसलर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी एन के थापक व रजिस्ट्रार एलएनसीटी यूनिवर्सिटी अजीत कुमार सोनी व प्राचार्य सपन जैन थे | कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद के आदि प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि के सम्मुख पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया |
शिष्यउपनयन संस्कार के तहत सीनियर छात्र-छात्राओं द्वारा समस्त नवागंतुक छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात अतिथि स्वागत के उपरांत प्राचार्य सपन जैन द्वारा नवागंतुक छात्राओं को कर्तव्य व निष्ठा पालन हेतु चरक शपथ दिलाई गई | उद्बोधन के क्रम में सर्वप्रथम एन के थापक वाइस चांसलर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, तत्पश्चात प्रो चांसलर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी डॉ अनुपम चौकसे द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के रूल्स रेगुलेशंस से अवगत कराया गया | पश्चात चांसलर एलएनसिटी यूनिवर्सिटी जय नारायण चौकसे ने आशीर्वचन देते हुए छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद में अपने आप को आगे बढ़ाने हेतु समर्पित होकर अगले 5 साल देने व कठिन परिश्रम करने आवाहन किया गया | कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर शैलेष जैन द्वारा व अंत में डायरेक्टर विशाल शिवहरे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया|