सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल : भोपाल के कोटरा एलआईजी कॉलोनी गंगा नगर में 22जनवरी को झांकी पंडाल में भगवान राम की ढाई फीट ऊंची बाल स्वरुप प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा। प्रतिमा को भोपाल नागरिक विकास समिति के सदस्य मूर्तिकार के यहां से गाजे-बाजे के साथ लेकर कोटरा पहुंचे। इसे यहां अभी एक मंदिर में विराजमान किया गया है।

भोपाल नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष रमेश राठौर , उपाध्यक्ष कमल गर्ग, ओर दीपक सराठे, सुनील भार्गव ने बतया कि समिति के सदस्य अप्सरा टाकीज से एक मूर्तिकार से मूर्ति बनवाकर ढोल नगाड़े के साथ लाए हैं। विराजित करने से पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी।

इस मौके पर पूरे कोटरा में सजावट की जाएगी, शीतला माता मंदिर प्रांगण में लाइटिंग की जाएगी। 22 जनवरी को विशेष पूजन के साथ महाआरती और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।