सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केनियन उ. मा. विद्यालय के ग्यारहवीं के छात्रों ने कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए एक दिलचस्प विदाई कार्यक्रम “मैडिकल मेमोरीज” का आयोजन किया।
समारोह के दौरान स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का स्वागत 11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा मुँह मीठा कराके किया गया। 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा सीनियर्स के लिए विभिन्न प्रकार के फन गेम्स भी आयोजित किये गये। सुंदर व रंग-बिरंगे परिधानों से सजे छात्रों की चहल-पहल से सारा स्कूल परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों और सहपाठियों के साथ अपने अद्वितीय समय की यादें साझा की।
कक्षा बारहवीं छात्रों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कई पुरस्कार दिए गए। जिसमें मिस्टर ईव और मिस ईव का टाइटल कृष्णा शर्मा और अल्फिया खान, मिस केनियन का टाइटल परी गर्ग, मिस्टर सोशल वर्कर मोइनुद्दीन, मिस्टर प्रूडेंट वंश यादव, मिस्टर विट्टी अरुण विश्वकर्मा, मिस सिम्प्लिसिटी रिया जैन को दिया गया। स्कूल की ओर से 12वीं कक्षा के छात्रों को मोमेंटोस भी दिए गए। स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती एस. व्ही. नागमणी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।