सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा एक अध्ययन केंद्र (15274) की स्थापना केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में की गई हैं। यह अध्ययन केंद्र इग्नू एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (MOU) के अंतर्गत स्थापित किया गया। इस अध्ययन केंद्र पर इग्नू द्वारा संचालित भारतीय ज्ञान परम्परा के पाठ्यक्रम जैसे ज्योतिष, संस्कृत, वैदिक गणित वास्तु, वैदिक अध्ययन की सभी आवश्यक विद्यार्थी सेवाएं इसी अध्ययन केंद्र से प्रदान की जायेगी।
इग्नू के अध्यन केंद्र का उद्घाटन प्रो. श्रीनिवास वरखेडी, माननीय कुलपति, केंद्रीय संस्कृत विश्विद्यालय नई दिल्ली द्वारा किया गया। इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निर्देशक बिनि टॉन्स ने श्रीनिवास वरखेड़ी का स्वागत करते हुए कहा की इस अध्ययन केंद्र पर लगभग 250 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है और इस केंद्र की स्थापना होने से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भीपाल परिसर के विशेषजी का लाभ भारतीय जान परम्परा विशेषकर संस्कृत एवं ज्योतिष में प्रवेशित इग्नू विद्यार्थिर्मा को प्राप्त होगा।
श्रीनिवास वरखेड़ी ने इग्नू अध्ययन केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा की इग्नू के पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपने जान का विविधीकरण करने एवं राष्ट्रीय शिक्षा निति के अंतर्गत मल्टीडिसिप्पिसनरी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते है। उन्होंने हसूल डिग्री पर और देते हुए कहा की भोपाल परिसर में अध्यनरत संस्कृत के विद्यार्थियों को नवीन विधाओं में सानार्जन करने के लिए इग्नू के पाठ्यक्रम आपयंत लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।
भोपाल परिसर के निर्देशक रमाकांत पांडेय ने इग्नू अध्ययन केंद्र को सुचारू रूप से संचालित करने एवं संस्था द्वारा सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही। इग्नू अध्ययन केंद्र के उद्घाटन के पश्चात वृक्षारोपण किया गया जिसमे रुद्राक्ष के वृक्ष को मुख्य अतिथि द्वारा रोपित किया गया।
इस अवसर में अंशुमान उपाध्याय उपनिदेशक सुबास रंजन नायक, स्मृति गार्गव , सहायक क्षेत्रीय निदेशक, चंद्र प्रकाश मुरसेनिया की अशेष कुमार ,सहायक कुलसचिव एवं नवीन अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रसाद भिड़े समेत अनेक इग्नू विद्यार्थी उपस्थित थे |