सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: ग्वालियर में आयोजित ताल दरबार में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के नाट्यशास्त्र अनुसंधान केन्द्र के तबला वादक श्री मनोज पाटीदार के नेतृत्व में परिसर के छात्र छात्राओं द्वारा सामूहिक तबला वादन में सहभागिता दर्ज की, ये आयोजन मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें एक साथ 1600 तबला वादको ने अपनी प्रस्तुति देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान दर्ज किया।

इसी अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव ने तबला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा भी की साथ ही पाटीदार ने तानसेन समारोह में भी अपने तबला वादन की सफल प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।