आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अरेरा कॉलोनी स्थित भगवान श्री सहस्त्रबाहु मंदिर में बनाए जा रहे सामुदायिक भवन का सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा कलार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने भवन का कार्य तय सीमा में पूर्ण करने और निर्माण में तकनीकी पक्ष का पूरा ध्यान रखने को कहा। मंदिर समिति के संयोजक राजाराम शिवहरे ने सभी सुझावों काे ध्यान में रखकर निर्माण कार्य पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।
मंदिर परिसर में 5000 वर्गफीट में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह भवन बनने के बाद मंदिर में धार्मिक आयोजन में सहूलियत होगी। यहां आने वाले श्रद्धालु विभिन्न आयोजन कर सकेंगे। इस अवसर पर हरभजन शिवहरे, एसआर चौधरी, बाबूलाल जायसवाल, अमित चौधरी, अनिल राय सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित थे।