सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश विधानसभा में नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे तीनों युवा नेताओं ने आज नई दिल्ली पहुंचकर अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन और विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करने के लिए मिली जिम्मेदारी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी, प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने तीनों युवा नेताओं को मिली जिम्मेदारी पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।