सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए 50% सीटें
झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए होमगार्ड भर्ती का अवसर सामने आया है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर की ओर से ग्रामीण और शहरी होमगार्ड के कुल 772 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती में ग्रामीण होमगार्ड के 635 पद और शहरी होमगार्ड के 137 पद शामिल हैं। खास बात यह है कि ग्रामीण और शहरी दोनों श्रेणियों में कुल पदों में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। महिला आरक्षण के भीतर विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं के लिए भी 5 प्रतिशत पद निर्धारित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ग्रामीण होमगार्ड के लिए कम से कम 7वीं पास, जबकि शहरी होमगार्ड के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा।
Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #772 #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #सरक #अवसर