सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड..न्यूज़ भोपाल: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, द्वारा जनवरी सत्र 2024 में संचालित लगभग 275 से भी अधिक अकादमिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन 31 जनवरी 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं। इसके अतिरिक्त पुनः पंजीकरण की भी तिथि 31 जनवरी तक रखी गई है।

प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से रखी गई हैं, जिससे इच्छुक विद्यार्थी सफलतापूर्वक “जब चाहे जहां से चाहे” प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं. प्रवेश शुल्क का भुगतान भी डिजिटल माध्यम से किया जा सकता है। डा. बिनी टॉम्स, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, भोपाल ने बताया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में इग्नू ने जनवरी सत्र से स्नातक स्तर के 19 पाठ्यक्रमों को 4 वर्षीय (एफ.वाई.यू.पी) फ्रेम वर्क के अंतर्गत प्रारंभ किया है जिसमे बैचलर्स ऑफ़ आर्ट्स एवं साइंस को मल्टीडिस्प्लीनरी रखा गया है तथा शेष 17 पाठ्यकर्मों को बी.कॉम एवं बी.ऐ मेजर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

बी.ए मेजर स्तर पर सभी मुख्य विषय जैसे अर्थशास्त्र इतिहास मनोविज्ञान लोक प्रशासन समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र अंग्रेजी हिंदी, उर्दू संस्कृत दर्शन उपलब्ध रहेंगे। विज्ञान विधा में बायो केमेस्ट्री एवं एंथ्रोपोलॉजी तथा कॉमर्स में भी मेजर डिग्री संचालित की जाएगी। क्षेत्रीय निदेशक ने ये भी बताया की परास्नातक स्तर पर 5 नवीन पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये गए है, 4 पाठ्यक्रम विज्ञान के है जिसमे जूलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, एनालिटिकल केमिस्ट्री एवं बायो केमिस्ट्री में एम एस.सी. तथा पापुलेशन एंड फैमिली हेल्थ स्टडी में एम्.ए. जनवरी सत्र 2024 से प्रारंभ किया जा रहा है।

उप निदेशक, अंशुमान उपाध्याय ने यह भी बताया, कि परास्नातक स्तर पर 59 पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें ज्योतिष, संस्कृत, उर्दू, फ्रेंच, विज्ञान, पत्रकारिता, जेंडर-स्टडी, ग्रामीण विकास, मनोविज्ञान, परामर्श, हिन्दी में व्यावसायिक लेखन, नविनीकरण उर्जा एवं पर्यावरण, अरबी रूसी भाषा तथा अन्य विषय सम्मिलित हैं। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा स्तर पर 65 पाठ्यक्रम एवं पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट स्तर पर 14 पाठ्यक्रम, डिप्लोमा स्तर पर 27 तथा 06 माह के 79 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम जुलाई सत्र में उपलब्ध होगें।

उपाध्याय ने ये भी बताया की क्षेत्रीय केंद्र भोपाल की प्राथिमकता रहेगी की महाविद्यालय एवं उच्च शैक्षणिक संसथाओ में अध्यनरत विद्यार्थिओं तक इग्नू के पाठ्यक्रमों एवं ड्यूल डिग्री करने के लाभ की जानकारी को पहुंचाया जाए जिससे इन्सू के पाठ्यक्रर्मो के माध्यम से युवाओं एवं अन्य शिक्षार्थियों का कौशल विकास तथा ज्ञान संवर्धन के माध्यम से उनकी रोजगारपरकता बढ़ सके
प्रवेश से संबंधित किसी भी अधिक जानकारी हेतु इच्छुक छात्र इग्नू की वेबसाइट अथवा क्षेत्रीय केंद्र, भोपाल की ईमेल rcbhopal@ignou.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।