सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए रोजगार का बड़ा मौका आने वाला है। विश्वविद्यालय का कैंपस प्लेसमेंट सेल 17 और 18 सितंबर 2026 को दो दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेगा। यह आयोजन नई दिल्ली के मैदान गढ़ी स्थित IGNOU कैंपस के बीआर अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे से होगा। ड्राइव का आयोजन CII और Axis Bank Sales Academy के सहयोग से किया जा रहा है।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में Axis Bank, Samsung, iEnergizer, Cogent E Services, Tata Play Fiber, Ather और 1Point1 Solutions जैसी कंपनियां शामिल होंगी। अलग-अलग कंपनियों में बैंकिंग, सेल्स, कस्टमर सपोर्ट और प्री-सेल्स जैसी भूमिकाओं के लिए अवसर दिए जाएंगे। कुछ पदों पर शुरुआती वेतन ₹22 हजार से ₹35 हजार रुपये प्रतिमाह तक बताया गया है।

इसके अलावा 17 सितंबर को Axis Bank Sales Academy की ओर से 200 से ज्यादा पदों के लिए विशेष भर्ती अभियान भी होगा। इसमें किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए और चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग, टेस्ट/इंटरव्यू, प्रशिक्षण और अंतिम ऑनबोर्डिंग शामिल होगी।

यह प्लेसमेंट ड्राइव केवल IGNOU के छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए है। अभ्यर्थियों को अपडेटेड रिज्यूमे, पहचान पत्र, फोटो और शैक्षणिक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Ignou #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #डकर