सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हिन्दी पखवाड़ा 2025 के उपलक्ष्य में आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल (रा.वि.सं.प. की एक इकाई) द्वारा एक विशेष व्याख्यान, शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ इस प्रकार रहीं – “समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी” विषय पर प्रवक्ता: प्रोफेसर करुणेश कुमार शुक्ल, निदेशक, मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय
प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल का लोकप्रिय व्याख्यान हुआ साथ ही शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का संबोधन साकेत सिंह कौरव क्यूरेटर ‘ई’ एवं परियोजना समन्वयक आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल द्वारा किया गया जिसका विषय: “सहज विज्ञान : रोज़मर्रा की चीज़ों से प्रयोग द्वारा” रहा।इसके अलावा आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल की टीम द्वारा सरल विज्ञान प्रयोगों का प्रदर्शन भी दिखाया गया। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ प्रोफेसर करुणेश कुमार शुक्ल द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न शैक्षिक एवं वैज्ञानिक प्रकाशनों को दर्शकों और शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विज्ञान की गहराई और उपयोगिता से जोड़ना है। जहाँ लोकप्रिय व्याख्यान ने समाज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका पर प्रकाश डाला, वहीं शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम ने साधारण सामग्रियों से रोचक विज्ञान प्रयोगों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया। साथ ही, पुस्तक प्रदर्शनी ने प्रतिभागियों को नवीनतम वैज्ञानिक साहित्य से अवगत कराने का अवसर दिया।
#हिंदीपखवाड़ा2025 #हिंदीभाषा #पुस्तकप्रदर्शनी #हिंदीप्रशिक्षण #हिंदीव्याख्यान