सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का अंदाज देख दंग हुए सितारे

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर पेरिस फैशन वीक में अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। पेरिस फैशन वीक 2026 में लॉरियल पेरिस के ‘ले डेफिले’ शो में हिस्सा लेने के बाद अभिनेत्री ने अब अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों पर प्रशंसकों के साथ-साथ कई फिल्मी हस्तियों ने भी प्रतिक्रिया दी।

ऐश्वर्या ने शो के दौरान डिजाइनर यारा शूमेकर का तैयार किया हुआ काले रंग का मखमली गाउन पहना था। उन्होंने अपने लुक को आभूषणों से सजे टियारा और अंगूठियों के साथ पूरा किया। एफिल टावर की रोशनी के बीच उनकी तस्वीरें और रैंप वॉक की झलकियां सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहीं। लॉरियल पेरिस के इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या ने केंडल जेनर, सेलीन डियोन, वियोला डेविस, ईवा लोंगोरिया और सिमोन एश्ली जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के साथ रैंप साझा किया। ऐश्वर्या और सेलीन डियोन के बीच कार्यक्रम के दौरान गर्मजोशी भरी मुलाकात भी देखने को मिली।

पेरिस से लौटने के बाद ऐश्वर्या ने पर्दे के पीछे की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह तैयार होती नजर आईं। उनकी तस्वीरों पर बिपाशा बसु, हर्षदीप कौर, अदिति राव हैदरी और मनीष मल्होत्रा सहित कई हस्तियों ने प्रशंसा भरी प्रतिक्रियाएं दीं। पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या की यह मौजूदगी उनके अंतरराष्ट्रीय फैशन प्रभाव और लॉरियल पेरिस के साथ लंबे समय से जुड़े संबंधों को भी रेखांकित करती है।


Hashtags: #LifestyleCultureReligion #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अपन #2026 #इनर