सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नवरात्रि के उत्सव के बीच ईशा अंबानी का पारंपरिक अंदाज और गरबा डांस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अंबानी परिवार ने 10 अक्टूबर को मुंबई में अपने ब्रांड ‘स्वदेश’ की पहली वर्षगांठ और नवरात्रि के अवसर पर ‘देवी शक्ति’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस समारोह में ईशा अंबानी अपनी मां नीता अंबानी के साथ भक्ति भाव में गरबा करती नजर आईं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
‘जय मां अष्ट भवानी’ पर किया गरबा कार्यक्रम के दौरान ईशा अंबानी ने ‘काल के पंजे से माता बचाओ, जय मां अष्ट भवानी’ भजन की धुन पर मेहमानों के साथ गरबा किया। वह रंग-बिरंगे, भारी कढ़ाई वाले लहंगे-चोली में नजर आईं। उनके लहंगे और ब्लाउज पर राधा-कृष्ण की आकृतियां उकेरी गई थीं, जो पारंपरिक भारतीय शिल्पकला को दर्शाती हैं।
ईशा ने अपने लुक को रंगीन पत्थरों से सजे नेकलेस, भारी झुमकों, कंगन और अंगूठी के साथ पूरा किया। बालों में सजा गजरा और माथे पर छोटी बिंदी उनके पारंपरिक लुक को खास बना रहे थे। हल्के मेकअप के साथ उनका अंदाज पारंपरिक और आधुनिक शैली का मेल दिखाई दिया। भारतीय संस्कृति और शिल्पकला का उत्सव ‘स्वदेश’ की पहली वर्षगांठ पर आयोजित इस समारोह में नीता अंबानी भी पारंपरिक बनारसी साड़ी में नजर आईं। कार्यक्रम में भारतीय कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता दी गई। समारोह में फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी भाग लिया।
ईशा और नीता अंबानी का साथ में गरबा करना नवरात्रि के उत्साह और पारिवारिक जुड़ाव की झलक पेश करता है। उनके पारंपरिक परिधानों और भक्ति से जुड़े इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
Hashtags: #LifestyleCultureReligion #Bhopal #गरब #एनएन #टवर #आईट #नवर #अपन #पहल #ईशअबन