सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री कुंवर विजय शाह ने गुरूवार को भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) का दौरा किया। उन्होंने सर्वप्रथम यहां स्थित भोपाल गैस त्रासदी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और स्मारक परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने बीएमएचआरसी की नवनिर्मित आकस्मिक चिकित्सा इकाई का अवलोकन किया।
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने उन्हें अस्पताल में मरीजों को मिल रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी की। शाह ने बीएमएचआरसी में अपना उपचार करा रहे मरीजों से भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। इस दौरान मंत्री जी के साथ गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग में उपसचिव के.के.दुबे, गैस राहत विभाग एवं पुनर्वास विभाग के संचालक राकेश श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद थे।