सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : TET पर शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन जारी, जानें किन्हें परीक्षा देनी होगी

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET को लेकर शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। गाइडलाइन के अनुसार, RTE के तहत निर्धारित TET पास नहीं करने वाले संबंधित शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होना होगा। इस बार परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्राथमिक स्तर के सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-3 और प्राथमिक शिक्षक विज्ञान/प्रयोगशाला शिक्षक इसके दायरे में हैं। माध्यमिक स्तर पर उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, अध्यापक और संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-2 भी परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

गाइडलाइन में CTET पास शिक्षकों को राहत दी गई है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET उत्तीर्ण कर चुके शिक्षकों को दोबारा यह TET परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। अशासकीय विद्यालयों में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षक भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल के माध्यम से होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। विभाग के अनुसार, शिक्षक को उसी जिले के मुख्यालय में परीक्षा केंद्र दिया जाएगा, जहां वह वर्तमान में कार्यरत है। देशभर में TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश भी लागू हैं। केंद्र सरकार के अनुसार, 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने TET योग्यता हासिल करने की समयसीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ाई है।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Tet #इडल #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #Rte