सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में युवाओं के लिए ‘सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ की शुरुआत की गई है। 19 सितंबर को शुरू हुई इस 100 दिवसीय राष्ट्रीय चुनौती का उद्देश्य युवाओं को समाज और देश से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस पहल में कुल ₹2 करोड़ का पुरस्कार पूल रखा गया है।
दिल्ली के उच्च शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने DTU में इस पहल का शुभारंभ किया। DTU को इस कार्यक्रम के लिए एंकर विश्वविद्यालय बनाया गया है। इसमें दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और लद्दाख के विद्यार्थी, शोधकर्ता, स्टार्टअप और अन्य पात्र प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।
चैलेंज में प्रतिभागियों को केवल विचार प्रस्तुत करने के बजाय समस्या की पहचान से लेकर समाधान तैयार करने, प्रोटोटाइप बनाने और उसके वास्तविक परिस्थितियों में परीक्षण तक की प्रक्रिया से गुजरना होगा। राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों में रक्षा, अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, ऊर्जा, पर्यावरण और भविष्य की परिवहन व्यवस्था जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
स्थानीय स्तर पर कृषि एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला एवं बाल सुरक्षा, शहरी समस्याओं, स्वच्छ ऊर्जा और पर्यटन जैसे विषयों पर समाधान विकसित किए जा सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार आइडिया और टीम पंजीकरण का पहला चरण 19 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि प्रोटोटाइप विकास और मूल्यांकन के बाद अंतिम चयन की प्रक्रिया नवंबर में होगी।
Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Dtu #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #100